<data:blog.pageTitle/>

This Page

has moved to a new address:

http://hindimeter.com

Sorry for the inconvenience…

Redirection provided by Blogger to WordPress Migration Service
Hindi meter: Trp kya hai (full form of TRP)

शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

Trp kya hai (full form of TRP)

 Trp kya hai (full form of trp)- दोस्तों आप सभी लोग TV (television) देखते ही होंगे और आपने कई बार टीवी देखते समय TRP का नाम सुना होगा। हर एक टीवी चैनल कहता रहता है कि हमारा चैनल देश का नंबर 1 चैनल है, हमारा टीआरपी सबसे ज्यादा है।

Trp क्या है
TRP क्या है?

तब आपके मन में यह जरूर सवाल आया होगा कि trp kya hai और trp full form क्या है। कुछ दिन पहले एक tv show भारत में सबसे ज्यादा popular हो गया था जिसका नाम है comedy nights with kapil sharma और ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस show की trp india में सबसे ज्यादा है।आज हम इसी trp की बारे में बात करने वाले है, में आपको बताऊंगा कि trp kya hai और trp को कैसे मापते है (how to calculate trp in hindi)।इसलिए इस लेख को सुरु से अंत तक पढ़िए में आज trp क्या होता है के बारे में आपको सारी शंकाएँ दूर करने वाला हूं।

Trp kya hai (what is trp in hindi)

दोस्तों टीआरपी (TRP) एक TV channel की popularity मापने का तरीका है जिसके जरिए टीवी चैनल की लोकप्रियता को मापा जाता हैं। जैसे टीवी चैनल कितने समय देखा जा रहा, कहां कहां से देखा जा रहा है, किन लोगों द्वारा देखा जा रहा है, कोन्सी age के लोगों द्वारा ज्यादा देखा जा रहा है यह सभी फैक्टर्स टीआरपी को calculate करने में सामिल होते है।

जितनी ज्यादा लोग चैनल को या किसी tv show को देख रहें हैं, जितनी ज्यादा उसकी लोकप्रियता है उतना ही ज्यादा उस पार्टिकुलर tv channel या tv show का trp होता है। जितना ज्यादा टीवी चैनल का टीआरपी होता है उतनी ही मंहगी advertise उस चैनल को मिलती है, उतनी ही ज्यादा उस चैनल की कमाई होती है। छोटी लाइन में कहा जाए तो tv चैनल का कमाई (revenue) trp पर निर्भर होता है। इसलिए हर एक चैनल अपनी trp में बढ़ाने में लगा रहता है। इसके लिए कुछ समाचार चैनल तो खबरों को चटपटी बनाकर सुनाते हैं ताकि लोग उनकी चैनल को ज्यादा देखे और उनका टीआरपी बढ़ जाए।

आप tv TRP को इस तरह से समझ सकते है जैसे किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए वोटों (vote) की आवश्यकता होती है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जिस उम्मीदवार को मिलते हैं वह चुनाव जीत जाता है। मतलब उम्मीदवार के लिए चुनाव जीतना वोटों पर निर्भर करता है।

उसी तरह किसी भी चैनल को देश का नंबर वन चैनल के बनने के लिए trp की आवश्याकता होती है और जिस चैनल का trp सबसे ज्यादा होता है वह देश का नंबर 1 चैनल बनता है और advertise के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करता है। 

Trp ka full form (meaning of trp)

दोस्तों आपको trp क्या होता है तो पता चल गया होगा मैंने आपको उदाहरण देकर आसान भाषा में समझाया कि टीआरपी क्या है। अब हम जानते है कि trp ka full form क्या है।

TRP का full form है TELEVISION RATING POINT और आप इसे जरूर ध्यान में रखे। इसे कई बार competitive exams में भी पूछा गया है।

TRP की परिभाषा (defination of TRP)

Television rating point (TRP) को इस तरह से परिभाषित किया जा सकता है कि यह एक टूल है जो कि हमे बताता है कि देश में कोनसा tv चैनल या tv show सबसे ज्यादा देखा ज्याता है, कोनसा टीवी चैनल या टीवी show देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं

आप टीआरपी की मदद से किसी भी टीवी चैनल या टीवी शो की popularity को जांच सकते हैं। जितना ज्यादा TRP, उतनी ज्यादा लोकप्रियता और उतनी ही ज्यादा कमाई। 

tv चैनल का TRP कैसे मापा जाता हैं (How to calculate trp of tv channel in hindi)

दोस्तों हमारे देश भारत में tv चैनल की TRP को calculate करने के लिए एक सेपरेट डिपार्टमेंट है जिसका नाम है BARC और BARC का full form है Broadcast Audience Research Council । यह BARC department हर एक tv चैनल की और tv shows की trp मापने का काम करता है। BARC में चैनलों और advertisers के प्रतिनिधि होते हैं जो इन TRP को मापने का काम करते हैं।

BARC ने संपूर्ण भारत में कई सारे क्षेत्रों में लगभग 40000 barometers लगाएं है। हर टीवी चैनल के साथ एक ख़ास frequency का audio होता है जिसे की इंसान सुन नहीं पाता।लेकिन BARC के barometers इसे आसानी से सुन लेते है इस प्रक्रिया को audio watermarking कहा जाता है।

 यह बरोमीटर्स इस विशिष्ट frequency के आधार पर उस क्षेत्र में देखें जाने वाले चैनलों और tv shows का डेटा स्टोर करके BARC को send करते है और BARC इस डेटा को analyze करके tv चैनल्स और shows की TRP तय करता है।

इन barometers को देश के अलग अलग राज्य के लगभग 40,000 घरों में यह 40,000 बरोमीटर लगाएं होते है। एक घर में एक ही बारोमीटर tv और setup box से connected होता है और वह उस घर में देखे जाने वाले चैनल्स की डेटा को analyze करता है। मतलब लगभग इन 40,000 घरों में जो चैनल्स और जिस प्रकार के shows देखे जाते है उसी के आधार पर पूरे देश के चैनल्स की टीआरपी तय होती है।

इसलिए ये लोग जिस प्रकार के shows को ज्यादा देखते है, उसी प्रकार की shows सभी टीवी चैनल्स दिखाने का प्रयास करते है ताकि उनके चैनल्स ज्यादा देखे जाए और उनकी trp भी बढ़े। इसलिए आपने देखा होगा कि यदि कोई न्यूज़ लोगों द्वारा ज्यादा देखी जा रही है तो सभी चैनल्स उस एक ही न्यूज को बार बार दिखाते है। यह buissness module होता है चैनल की टीआरपी बढ़ाने का।

यह सभी barometers गुप्त होते है, उन्हे गुप्त तरीके से लगाया होता है ताकि वह उस क्षेत्र में देखे जाने वाले चैनल्स की डेटा को स्टोर कर सकें। इन barometers को people meter भी कहा जाता है। इन्हें इसलिए गुप्त रखा जाता है ताकि इनके साथ कोई चेड़कानी ना कर सकें और चैनल्स की एक accurate rating (TRP) निकली जा सकें।

TRP कम - ज्यादा होने से टीवी चैनल को क्या नुकसान और फायदा होता है

जैसे आपने उपर पढ़ा कि टीवी चैनल्स की TRP का सीधा कनेक्शन उन चैनल्स की earnings के साथ होता है।  मतलब जितना ज्यादा TRP उतनी ही ज्यादा earning। आपको यहां पर एक चीज को समझ ना जरूरी है कि television पर दो प्रकार के चैनल्स होते हैं -

  1. Free to air (FTA) channels
  2. Paid channels
देखिए FTA चैनल्स वो होते है जो कि free dish के साथ आते है मतलब उन्हे देखने के लिए हमें किसी भी प्रकार का भुगतान देने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए इन FTA चैनल्स की main earning होती है सिर्फ advertisements से और आपको तो पता है की जिस चैनल की टीआरपी ज्यादा है उसे ads भी महंगी मिलती है।इसलिए ये सभी FTA चैनल्स ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के लिए अपनी TRP को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहते है। यदि इनकी TRP कम हो गई तो इनकी कमाई भी कम होती है।

Paid channels वो होते है जिन्हे देखने के लिए हमे हर महीने भुगतान देना पड़ता है। यह सभी चैनल्स DTH dish जैसे कि TATA sky, dish tv, videocon d2h आदी पर होते हैं जिन्हें देखने के लिए हमे हर महीने रिचार्ज करना पड़ता है।यह paid channels दो तरीके से कमाई करते हैं एक तो हर महीने उपभोक्ता से भुक्तान लेते है और दूसरी उन्हे advertisements से भी कमाई होती है।

 लेकिन इनका earning का main source advertisement ही होता है। यदि इन paid चैनलों की TRP कम हो गई तो इनके भी earning में भारी फरक पड़ता है।लेकिन इन्हें उपभोक्ता से भुगतान मिलने के कारण FTA free चैनल्स जितना नुकसान नहीं होता है।

इसलिए हर एक टीवी चैनल चाहे वह paid हो या free उनका एक ही buissness model होता है कि किसी तरह Television Rating Point (TRP) को बढ़ाना।

Tv चैनल का TRP कैसे check करें

दोस्तों यदि आपको किसी भी indian tv channel की TRP मतलब उसकी लोकप्रियता कितनी है, उसपर हर week में कितने impressions आते हैं यह जानकारी देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें 👇

 यह एक Broadcast Audience Research Council (BARC) की ऑफिशियल वेबसाइट है। यहां पर आप किसी भी चैनल की trp को और हर week में उसपर आनेवाले impressions को देख सकते है।

यहां पर आपको कई सारी categories मिलेंगी जिन्हे geners कहा जाता है जैसे कि news, movies, entertainment, sports, kids, आदी। आप इनमें से एक कैटेगरी को चुन कर देख सकते है इस category में कोंसे चैनल की टीआरपी सबसे ज्यादा है। Category wise channels की trp अलग अलग हो सकती है। आप यहां पर region wise channels की trp भी चैक कर सकते है।

आपको इससे पता चलेगा कि किसी एक पार्टिकुलर लोकेशन पर कोनसा चैनल सबसे ज्यादा देखा जाता है।

चलिए में आपको हर एक category के top 10 tv channels की list बताता हूं

Note: यह जानकारी oct 2020 की है। इस जानकारी में समय नुसार बदलाव आता रहता है। किसी महीने में किसी टीवी चैनल की टीआरपी कम हो जाती है तो किसी चैनल की बढ़ जाती। TRP में हमेशा उतार चढ़ाव होता रहता है। इसलिए इस चीज का जरूर ध्यान रखें।

Source: यह category wise top 10 tv channel list BARC के ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।

Top 10 indian tv channels list across all genres

यह सभी categories के top 10 चैनल्स है जो कि इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाते है। इनमें star sports 1 hindi की rating 1300769 है और यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले  देश का नंबर वन चैनल है। दो नंबर पर star utsav है और तीन नंबर पर star plus है।

आपको एक चीज समझ आई होगी की इस टॉप 10 चैनल्स की लिस्ट में सिर्फ star sports 1 hindi ही एक मात्र चैनल है जो कि एक paid channel है और बाकी सारे चैनल्स free to air (FTA) channels है। यह नंबर दो से दस तक के चैनल्स इसलिए टॉप 10 लिस्ट में है ताकि यह फ़्री चैनल्स है और इन्हें सभी लोग देखते है। 

Rank channel name weekly impressions
1. Star sports 1 hindi 1300769
2. Star utsav 1290294
3.Star plus 954864
4. Sun tv 911231
5. Star maa 811864
6. Zee anmol 681690
7. Sony pal 661181
8.Sony sab 642926
9. Dangal 614913
10. Star vijay 604518

TOP 5 hindi news channels list

यह एक Top 5 hindi news channels की लिस्ट है। इसमें Republic bharat एक नंबर पर हैं और इसकी रैंकिंग है 206861। दो नंबर पर है Aaj Tak उसके बाद TV9 Bharatvarsh और लास्ट पाचंवे नंबर पर है News18 India।

आपको तो पता ही होगा कि news channels की trp अक्सर ही ज्यादा होती है क्योंकि इन चैनलों की संख्या बेहद ही ज्यादा है।

Rank channel name weekly impressions
1. Republic Bharat 206861
2. Aaj Tak17944
3.TV9 Bharatvarsh 154071
4. India Tv 139844
5. News18 India 100694

TOP 5 hindi movies channels list

यह एक TOP 5 hindi movies channels की लिस्ट है और इस लिस्ट में एक नंबर पर है Dhinchak और इसकी रेटिंग है 418661। इस लिस्ट के ज्यादा तर चैनल्स FTA channels है। Star gold चैनल पांचवे नंबर पर है।

Rank channel name weekly impressions
1. Dhinchak 418661
2. ZEE Anmol Cinema376499
3.Sony Max 370838
4. ZEE Cinema 343860
5. Star Gold 335833

TOP 5 kids channels list

Rank channel name weekly impressions
1. Nick 141671
2. Sonic Niclodeon100062
3.Hungama 98885
4. Pogo Tv 97564
5. Disney Channel 92047

TOP 5 Infotainment channes list

Rank channel name weekly impressions
1. Discover Channel 50240
2. Nationl Geographic31240
3.History Tv 18 25092
4. Animal Planet 23732
5. Net Geo Wild 21202

TOP 5 music channel list 

Rank channel name weekly impressions
1. B4U Music 117073
2. Masti105985
3.9XM 98266
4. MTv Beats 86574
5. ZEE ETC Bollywood 39919

TOP 4 Youth channel list

Rank channel name weekly impressions
1. Zing 102101
2. MTV42899
3.E24 6430
4. MTV HD+ 1793

TOP 5 Sports channels list

Rank channel name weekly impressions
1. Star Sports 1 Hindi 1300769
2. Star Sports 1 Telugu202313
3.Star Sports 1 Tamil 181283
4. Star Sports 1 180804
5. Star Sports 1 HD Hindi 122224

TOP 5 Lifestyle channels list


Rank channel name weekly impressions
1. TLC 10063
2. Food Food1741
3.Fox life 1036
4. Fox life HD 976
5. Travel Xp Sd 922
 

TOP 5 English news channel list


Rank channel name weekly impressions
1. Republic Tv 5056
2. Times Now1872
3.India Today Television1812
4. CNN News181227
5. DD India 877

TOP 5 English movies channels list


Rank channel name weekly impressions
1. Movies Now 13651
2. Star Movies12828
3.Sony pix11669
4. HBO11471
5. MNX 4593

दोस्तों आपको इन सभी categories में एक बात समझ आई होगी की इनमें सबसे टॉप पे जो चैनल्स है वो FTA चैनल्स है जो कि free dish में होते है। इन्हें इसलिए सबसे ज्यादा देखा जाता है क्योंकि इन्हें देखने के लिए हर महीने भुगतान देना नहीं पड़ता है और यह free dish में उपलब्ध होने के कारण रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं होती।

दोस्तों आपको तो पता होगा की serials देखना महिलावों को कितना पसंद होता है। आजकल सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि सभी बच्चे, बुजुर्ग भी serials को देखना पसंद कर रहे। आपने Nagin serial का सीजन 5 तो देख ही रहे होंगे, ये लोग कितना थ्रिलर सस्पेंस डालते है इन सीरियल में यदि आप एक किसी सीरियल को देखना चालु कर देते है तो आपको भी पता नहीं चलेगा कि कब आप उस सीरियल के चाहते हो गए। 

क्योंकि इन सीरियल्स का हर एक पार्ट ऐसा बना होता है कि आपको उसका अगला पार्ट देखने की इच्छा हो जाएं। क्योंकि पार्ट के अंत में ही कुछ ऐसा सस्पेंस रखा जाता हैं कि उस सीरियल को देखने वाला उसका अगला पार्ट जरूर ही देखें और इन सीरियल्स की वजह से tv चैनल्स को भी काफी सारा फायदा होता हैं, उनकी trp बढ़ती है और कमाई भी लाजवाब होती हैं।

अभी 2020 में सबसे ज्यादा star plus चैनल्स को देखा जा रहा है। इनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा, महाभारत यह कुछ सीरियल्स है जो कि टॉप पे हैं। Sony sub चैनल की तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल को आप जानते ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। क्योंकि यह एक इंडिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फैमिली सीरियल है और इसे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग देखना पसंद करते हैं।

TRP बढ़ने के फायदे:

  • चैनल को popularity मिलती है
  • किसी भी चैनल को trp के जरिए विज्ञापन लाने में मदद मिलती है
  • Ads की वैल्यू टीआरपी पे depend होती है, इसलिए टीआरपी बढ़ने के कारण महंगी ads मिलती है
  • TRP के कारण चैनल के लिए अच्छे shows भी मिलते है
  • चैनल की ज्यादा कमाई होती है

TRP घटने के नुकसान:

  • TRP घटने का सबसे बड़ा नुकसान है कि चैनल की कमाई भी घटती हैं
  • ज्यादा महंगी विज्ञापन चैनल के लिए नहीं मिलती
  • चैनल की लोकप्रियता पर आंच आ सकती हैं

Conclusion - trp kya hai full form of trp

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने trp kya hai के बारे में जानकारी प्राप्त की और हमने trp ka full form भी क्या है समझ लिया है।

दोस्तों टीवी देखना किसीको पसंद नहीं है? सभी लोग टीवी देखते है बस सबकी पसंद अलग अलग होती है किसी को movies देखना पसंद होता है तो किसी को news, serials और इन सभी में कभी न कभी trp का जिक्र तो होता ही है। इसलिए आज का यह लेख आपको trp के बारे में जानकारी देने के लिए लिखा गया है।

मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आएगी आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। दोस्तों आज के लिए इतना ही फिर मिलेंगे कुछ और नई रोचक जानकारी के साथ तब तक के लिए धन्यवाद!!!

लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ